Skip to main content

भाव संगीत (II Year) - (शास्त्र पाठ्यक्रम )

भाव संगीत (II Year) - (शास्त्र पाठ्यक्रम )

1. परिभाषा एवं सरल व्याख्या - ध्वनि, ध्वनि की उत्पत्ति, कंपन, आंदोलन (नियमित, अनियमित, स्थिर, अस्थिर आंदोलन), आंदोलन संख्या, नाद की तीन विशेषताएं, नाद की ऊँचाई.नीचाई का आंदोलन संख्या से संबंध, नाद और श्रुति, गीत के प्रकार - बड़ा खयाल, छोटा खयाल, ध्रुपद, लक्षणगीत तथा उनके अवयव (स्थाई, अंतरा, संचारी, आभोग), जनक थाट, जन्य राग, आश्रय राग, ग्रह, अंश, न्यास, वक्र स्वर, समय और सप्तक का पूर्वांगउत्तरांग, वादी स्वर का राग के समय से संबंध, पूर्व और उत्तर राग, तिगुन, चौगुन, मींड़, कण, स्पर्श स्वर तथा
वक्र स्वर। गमक, गिटकिरी, विश्रान्ति, छूट तथा पुकार की परिभाषा।
2. राग परिचय - प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के रागों का पूर्ण परिचय तथा उनमें सीखी गयी चीजों को स्वरलिपि में लिखने का ज्ञान।
3. ताल परिचय - दोनों वर्ष के तालों का पूर्ण परिचय तथा उन्हें ठाह, दुगुन तथा चौगुन में लिखने का अभ्यास।
4. भातखंडे स्वर लिपि पद्धति का ज्ञान।
5. लिखित स्वर समूहों द्वारा राग पहचान।
6. मिलते.जुलते रागों में समता.विभिन्नता बताने का ज्ञान।
7. तानसेन तथा अमीर खुसरो का जीवन परिचय।
8. आधुनिक संगीत, भाव संगीत, फिल्म संगीत, गीत, भजन, हल्के गाने  (Light Music), जन संगीत और लोक संगीत का परस्पर भेद।

महाविद्यालय

पाठ्यक्रम विषय