Skip to main content

Theory (शास्त्र)

भाव संगीत (I Year) - (क्रियात्मक पाठ्यक्रम )

1. स्वर ज्ञान - 7 शुद्ध और 5 विकृत स्वरों को गाने और पहचानने का अभ्यास, स्वर उच्चारण पर विशेष ध्यान।
2. लय ज्ञान - विलम्बित, मध्य, द्रुत तथा ठाह, दुगुन और चौगुन लयों का साधारण ज्ञान। इन तीनों लयों में प्रत्येक मात्रा पर ताली देकर 7 स्वरों को गाने का अभ्यास। विभिन्न सरल मात्रा विभागों का ज्ञान, जैसे - एक मात्रा में आधी.आधी मात्रा के दो अंक या दो स्वर बोलते हुए ताली देना, एक मात्रा में चौथाई.चौथाई मात्रा के चार अंक या चार स्वर ताली देते हुए बोलना।
3. दस सरल अलंकारों का अभ्यास।

भाव संगीत (II Year) - (शास्त्र पाठ्यक्रम )

1. परिभाषा एवं सरल व्याख्या - ध्वनि, ध्वनि की उत्पत्ति, कंपन, आंदोलन (नियमित, अनियमित, स्थिर, अस्थिर आंदोलन), आंदोलन संख्या, नाद की तीन विशेषताएं, नाद की ऊँचाई.नीचाई का आंदोलन संख्या से संबंध, नाद और श्रुति, गीत के प्रकार - बड़ा खयाल, छोटा खयाल, ध्रुपद, लक्षणगीत तथा उनके अवयव (स्थाई, अंतरा, संचारी, आभोग), जनक थाट, जन्य राग, आश्रय राग, ग्रह, अंश, न्यास, वक्र स्वर, समय और सप्तक का पूर्वांगउत्तरांग, वादी स्वर का राग के समय से संबंध, पूर्व और उत्तर राग, तिगुन, चौगुन, मींड़, कण, स्पर्श स्वर तथा
वक्र स्वर। गमक, गिटकिरी, विश्रान्ति, छूट तथा पुकार की परिभाषा।

भाव संगीत (IV Year) - (शास्त्र पाठ्यक्रम )

1. गीत के प्रकार - टप्पा, ठुमरी, तराना, तिरवट, चतुरंग, भजन, गीत तथा ग़ज़ल का विस्तृत वर्णन। राग.रागिनी पद्धति, आधुनिक आलाप.गायन की विधि, तान के विविध प्रकारों का वर्णन, विवादी स्वर का प्रयोग, निबद्ध गान के प्राचीन प्रकार (प्रबन्ध, वस्तु आदि), धातु, अनिबद्ध गान, अध्वदर्शक स्वर।
2. 22 श्रुतियों का स्वरों में विभाजन (आधुनिक और प्राचीन मतों का तुलनात्मक अध्ययन), खिंचे हुए तार की लम्बाई का नाद के ऊँचे.नीचेपन से सम्बन्ध।

सीनियर डिप्लोमा (IV Year) - कत्थक (शास्त्र पाठ्यक्रम )

1. परिभाषिक शब्दों का पूर्ण ज्ञान - मुद्रा, निकास, स्थानक, अदा, घुमरिया, अंचित, कुंचित, रस, भाव, अनुभाव, भंगिभेद, तैयारी, अभिनय, पिन्डी, प्रमलू, स्तुति, विश्रिप्त, हस्तक, कसक, मसक, कटाक्ष, नाज, अन्दाज।
2. भातखंडे तथा विष्णु दिगम्बर ताललिपि पद्धतियों का पूर्ण ज्ञान तथा दोनों की तुलना।
3. भारत के शास्त्रीय नृत्य - कत्थक, कत्थकली, मणिपुरी, भरत नाट्यम का परिचयात्मक अध्ययन और इनकी तुलना।
4. निम्नलिखित विषयों का पूर्ण ज्ञान- संयुक्त और असंयुक्त मुद्रायें, नृत्य में भाव का महत्व, प्रचलित गत भावों के कथानकों का अध्ययन, नृत्य से लाभ, आधुनिक नृत्यों की विशेषताएँ।

संगीत प्रभाकर (V Year) - कत्थक (शास्त्र पाठ्यक्रम )

1. परिभाषा तथा व्याख्या - उरप, पुरप, तिरप, कसक, मकस, कटाक्ष, घूंघट, उरमई, सुरमई, लाग.डांट, जातिपरन, पक्षी.परन, बोल.परन, गत.निकास, गत.तोड़ा, गत.भाव, ग्रिवा.भेद, दम.बेदम तथा गति.भेद।
2. निम्नलिखित विषयों का अध्ययन। परम्परागत वेशभूषा, सफल नृत्य प्रदर्शन की आवश्यकताएं, घुंघरूओं का चुनाव, नृत्यकार के गुण अवगुण, नौ रस की पूर्ण व्याख्या एवं नृत्य में उनका उपयोग, वेष सज्जा (उांम नच), दृष्टि भेद, दिशाओं का ज्ञान।
3. नृत्य के लखनऊ, जयपुर और बनारस घरानों का तुलनात्मक तथा विस्तृत अध्ययन।
4. नायक.नायिका भेद का ज्ञान।

प्रवीण संगीताचार्य (VII Year) - कत्थक (शास्त्र पाठ्यक्रम ) प्रथम प्रश्नपत्र

1. नृत्य में प्रयुक्त होने वाले समस्त पारिभाषिक शब्दों का विस्तृत एवं आलोचनात्मक ज्ञान।
2. नृत्य एवं अभिनव के भेद, कत्थक नृत्य के अवयव, थाट लक्षण, नृत्यांग, जाति शून्य, भाव रंग, इष्टपद, गतिभाव, तराना, रूप सौन्दर्य का प्रसाधन आदि का विस्तृत ज्ञान।
3. कत्थक नृत्य की विभिन्न परिभाषा, कत्थक शब्द के लिए पर्यायवाची शब्द और उनके अर्थ, कत्थक नृत्य का क्रमिक इतिहास, इसकी शैलियां, विशेषताएं, भाव.भंगिमा, वेशभूषा, मेकअप आदि का अवलोचनात्मक अध्ययन।

संगीत प्रभाकर (VI Year) - कत्थक (शास्त्र पाठ्यक्रम ) द्वितीय प्रश्नपत्र

1. कत्थक नृत्य के घरानों का विस्तृत अध्ययन, प्रत्येक घराने के दिवंगत और वर्तमान नृत्याचार्यों का परिचय उनकी शैलियाँ और उन शैलियों की विशेषताएँ।
2. व्याख्या - अग्रताल, आलीढ़, उठान, आँचित, कुचिंत, कुचिंत भ्रमरी, पाद विन्यास, सम्पुट, मीलित, दृष्टि, प्रकम्पित ग्रिवा, प्रवाहित सिर, एकापाद भ्रमरी, नृत्य के सप्ते पदार्थ, व्यूहक्रिया, अष्टगति, अनुलोभ, विलोम, प्रतिलोम क्रिया तथा रेला।
3. नायक और नायिका के भेदों का विस्तृत अध्ययन।
4. सिर, नेत्र भृकुटि, होठ आदि शारीरिक अंगों के संचालन के सिद्धान्त, इनल संचालनों से उत्पन्न होने वाले भाव, कत्थक नृत्य में इसकी उपयोगिता।

संबंधित राग परिचय