Skip to main content

शंकरा

शंकरा

राग शंकरा की प्रकृति उत्साहपूर्ण, स्पष्ट तथा प्रखर है। यह राग वीर रस से परिपूर्ण है। यह एक उत्तरांग प्रधान राग है। इसका स्वर विस्तार मध्य सप्तक के उत्तरांग व तार सप्तक में किया जाता है।

इस राग में गंधार के साथ रिषभ (रेग) का तथा पंचम के साथ गंधार (गप) का कण स्वर के रूप में काफी प्रयोग किया जाता है। इस राग में रिषभ और धैवत पर न्यास नही किया जाता। इसके अवरोह में धैवत सीधा ना लेते हुए ग प नि ध सा' नि इस प्रकार वक्र रूप में लिया जाता है। इसमें पंचम से षडज तथा गंधार से षडज पर मींड द्वारा आते हैं जैसे - प ग सा; ग सा। सपाट तानों का ताना बाना बुनने में आरोह में तीन स्वर रे, म, ध वर्ज्य किये जाते हैं और अवरोह में धैवत व मध्यम वर्ज्य किया जाता है यथा नि सा ग प नि सा'; सा' नि प ग रे सा ,नि सा। यह स्वर संगतियाँ राग शंकरा का रूप दर्शाती हैं -

,नि ,नि ,नि सा ; ,प ,नि ,प सा ; ,प ,नि ,ध सा ; ,नि ,नि सा ; ,प ,नि सा ग ; ग प ग ; सा ग प ग ; पध पप ग ; प ग ; ग रेसा ; ,नि सा ग ग प ; प नि ध सा' नि ; नि प ; ग प नि नि सा' ; सा' रे'सा' नि ; नि ध सा' नि प ग ; प ग रे सा;

थाट

राग जाति

पकड़
सांनिप पनिधसांनि गपगसा
आरोह अवरोह
सागपनिधसां - सांनिपगपगसा
वादी स्वर
संवादी स्वर
नि

Comments

Pooja Mon, 19/04/2021 - 22:35

राग शंकरा का परिचय
वादी: ग
संवादी: नि
थाट: BILAWAL
आरोह: सागपनिधसां
अवरोह: सांनिपगपगसा
पकड़: सांनिप पनिधसांनि गपगसा
रागांग: पूर्वांग
जाति: AUDAV-AUDAV
समय: रात्रि का द्वितीय प्रहर
विशेष: इसमें ऋषभ और मध्यम दोनों वर्ज्य मानते हैं। आरोह में निषाद वक्र होता है।
 
संबंधित राग परिचय