जोगीड़ा नृत्य

जोगीड़ा नृत्य बिहार का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। जोगीड़ा नृत्य सम्पूर्ण बिहार में आयोजित किया जाता है। नृत्य का आयोजन भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली पर होता है।

ज्वालामुखी अगरही देवी नृत्य

'अगरही' पूर्वांचल के आदिवासियों का एक प्रमुख नृत्य है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसे अगरिया जनजाति के पुरुष वर्ग के लोग जुलूस के रूप में करते हैं। सोनभद्र जनपद में शक्तिनगर के समीप ज्वालामुखी देवी का धाम है। वहां दोनों नवरात्रों में मध्य प्रदेश के सीधी - सरगुजा, बिहार के रोहतास - पलामू, उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर - सोनभद्र के हजारों आदिवासी मादल, ढोल, मजीरा बजाते हुए लंगोटी लगाकर, बाल मुंडवाकर, रोली लगाकर, बाना त्रिशूल लेकर यहाँ आकर मंदिर के चारों ओऱ नृत्य करते और त्रिशूल, नारियल, माला चढ़ाकर अथवा बकरे की बलि चढ़ाकर पूजा करते हैं। यह दृश्य तब रोमांचकारी हो जाता है जब वे अपनी जिव्हा में त

डप्पू नृत्य

डप्पू नृत्य आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र का पारम्परिक नृत्य है। यह नृत्य दशहरा एवं विवाह आदि के विशेष अवसरों पर तथा मेलों में किया जाता है। कलाकार अलग-अलग घुनों पर पैरों की लयबद्ध पंक्तियों में डप्पू नृत्य प्रस्तुत करते हैं। तेलंगाना क्षेत्र का यह रिवाज है कि किसी भी शोभा-यात्रा या जुलूस में डप्पू नृत्य की प्रथमत: प्रस्तुति की जाती है।

डंडा नृत्य

डंडा नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य का लोकनृत्य है। इस नृत्य को ‘सैला नृत्य’ भी कहा जाता है। यह पुरुषों का सर्वाधिक कलात्मक और समूह वाला नृत्य है। डंडा नृत्य में ताल का विशेष महत्व होता है। डंडों की मार से ताल उत्पन्न होता है। यही कारण है कि इस नृत्य को मैदानी भाग में ‘डंडा नृत्य’ और पर्वती भाग में ‘सैला नृत्य’ कहा जाता है। ‘सैला’ शैल का बदला हुआ रूप है, जिसका अर्थ ‘पर्वतीय प्रदेश’ से किया जाता है।

राग परिचय

हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक संगीत

हिन्दुस्तानी संगीत में इस्तेमाल किए गए उपकरणों में सितार, सरोद, सुरबहार, ईसराज, वीणा, तनपुरा, बन्सुरी, शहनाई, सारंगी, वायलिन, संतूर, पखवज और तबला शामिल हैं। आमतौर पर कर्नाटिक संगीत में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में वीना, वीनू, गोत्वादम, हार्मोनियम, मृदंगम, कंजिर, घमत, नादाश्वरम और वायलिन शामिल हैं।

राग परिचय