Skip to main content
English

नंद

राग नन्द को राग आनंदी, आनंदी कल्याण या नन्द कल्याण के नाम से भी जाना जाता है। इस राग में बिहाग, गौड सारंग, हमीर व कामोद का आभास होता है। जिनसे बचने के लिये - सा ग म ध प रे सा ये राग वाचक स्वर लिये जाते हैं।

सा ग म प नि सा' ; सा' नि ध प - ये राग बिहाग का अंग है, इसे लेने के बाद ग म प ध नि प ; ध म् प ; ग म ध प रे सा ; यह स्वर समुदाय जोडने से राग नंद स्प्ष्ट हो जाता है। अवरोह में गौड सारंगमें स्वर सा' ध नि प ; ध म प ग ; लेने के पश्चात ग म ध प रे सा ग म लेने से राग नंद स्पष्ट हो जाता है। राग हमीर के ग म ध प तथा राग कामोद के म् प ध म् प ग ; ग म् प ग म् यह स्वर लेने के पश्चात रे सा ग म ध प रे सा, यह स्वर समुदाय जोडने से राग नंद स्प्ष्ट हो जाता है।

इस राग का विस्तार मध्य और तार सप्तक में अधिक किया जाता है। इस राग की प्रकृति शांत और करुण रस से परिपूर्ण है। यह स्वर संगतियाँ राग नंद का रूप दर्शाती हैं -

सा ; सा ग म ध प रे सा ; ग म प ध नि ; (ध)प ; प ध (प) म म प ; ग म ध प रे सा ; ग म प नि सा ; प नि रे' नि ध प ; प ध म् प ; ग म (ध)प रे सा ; ग म प ध नि प ; प ध प म् ध प ग म ध प रे सा;

थाट

पकड़
गमधप रेसा गम
आरोह अवरोह
सागमधप रेसा गमपनिसां - सांध निप धम॓ पग मग धपरेसा
वादी स्वर
सा
संवादी स्वर

राग

Comments

Pooja Mon, 19/04/2021 - 22:05

राग नन्द का परिचय
वादी: सा
संवादी: प
थाट: KALYAN
आरोह: सागमधप रेसा गमपनिसां
अवरोह: सांध निप धम॓ पग मग धपरेसा
पकड़: गमधप रेसा गम
रागांग: उत्तरांग
जाति: SHADAV-SAMPURN
समय: रात्रि का द्वितीय प्रहर
विशेष: अवरोह में पंचम के साथ म॓ का प्रयोग होता है। यह राग बिहाग(सामगपनिसां), गौड़-सारंग(धम॓पग), कामोद और हमीर (म॓पधप गमप) रागों का मिश्रण है। इनसे बचने के लिए गमपधनिप का प्रयोग किया जाना चाहिए। न्यास - गंधार मध्यम पंचम 
 
Pooja Tue, 20/04/2021 - 21:18

दो मध्यम अरु शुद्ध  स्वर,      गावत राग  आनंद।
थाट कल्याण षाडव संपूर्ण, प्रथम रात्रि सुखचंद।।
 
Pooja Tue, 20/04/2021 - 21:23

Deobrat Mishra presenting a very sweet Rag Nand (They also called Raag Anandi) in this video
performed in Teen Taal (16 Beats)

Tabla accompanied by Prashant Mishra
Tanpura by Rain Stanley

Deobrat Mishra belongs from Banaras Gharana vocal music tradition which is famous for Thumari style of Singing, even he is Sitar player but he keeps his family linage of Vocal and plays a unique style of Sitar with Vocal, This is one of the famous Bandish  in Rag Nand based on Radha and Kirishna love song which is very rare to hear on Sitar Instrumental. His Father and Guru Pandit Shivnath Mishra is the one who develop  this unique style of Sitar which represents Banaras Gharana singing on Sitar. 
 
Pooja Tue, 20/04/2021 - 21:32

‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ के साप्ताहिक स्तम्भ ‘स्वरगोष्ठी’ के मंच पर जारी श्रृंखला – ‘दोनों मध्यम स्वर वाले राग’ की सातवीं कड़ी में मैं कृष्णमोहन मिश्र आप सब संगीत-प्रेमियों का एक बार पुनः हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ। इस श्रृंखला में हम भारतीय संगीत के कुछ ऐसे रागों की चर्चा कर रहे हैं, जिनमें दोनों मध्यम स्वरों का प्रयोग किया जाता है। संगीत के सात स्वरों में ‘मध्यम’ एक महत्त्वपूर्ण स्वर होता है। हमारे संगीत में मध्यम स्वर के दो रूप प्रयोग किये जाते हैं। स्वर का पहला रूप शुद्ध मध्यम कहलाता है। 22 श्रुतियों में दसवाँ श्रुति स्थान शुद्ध मध्यम का होता है। मध्यम का दूसरा रूप तीव्र या विकृत मध्यम कहलाता है, जिसका स्थान बारहवीं श्रुति पर होता है। शास्त्रकारों ने रागों के समय-निर्धारण के लिए कुछ सिद्धान्त निश्चित किये हैं। इन्हीं में से एक सिद्धान्त है, “अध्वदर्शक स्वर”। इस सिद्धान्त के अनुसार राग का मध्यम स्वर महत्त्वपूर्ण हो जाता है। अध्वदर्शक स्वर सिद्धान्त के अनुसार राग में यदि तीव्र मध्यम स्वर की उपस्थिति हो तो वह राग दिन और रात्रि के पूर्वार्द्ध में गाया-बजाया जाएगा। अर्थात, तीव्र मध्यम स्वर वाले राग 12 बजे दिन से रात्रि 12 बजे के बीच ही गाये-बजाए जा सकते हैं। इसी प्रकार राग में यदि शुद्ध मध्यम स्वर हो तो वह राग रात्रि 12 बजे से दिन के 12 बजे के बीच का अर्थात उत्तरार्द्ध का राग माना गया। कुछ राग ऐसे भी हैं, जिनमें दोनों मध्यम स्वर प्रयोग होते हैं। इस श्रृंखला में हम ऐसे ही रागों की चर्चा कर रहे हैं। श्रृंखला की छ्ठी कड़ी में आज हम राग नन्द के स्वरूप की चर्चा करेंगे। साथ ही सबसे पहले हम आपको अप्रतिम संगीतज्ञ पण्डित कुमार गन्धर्व के स्वरों में राग नन्द का एक खयाल सुनवाते हैं। इसके बाद इसी राग पर आधारित फिल्म ‘मेरा साया’ से मदनमोहन का संगीतबद्ध किया और लता मंगेशकर का गाया मधुर गीत भी प्रस्तुत करेंगे।

दो मध्यम अरु शुद्ध स्वर, आरोहण रे हानि,
स-प वादी-संवादी तें, नन्द राग पहचानि।

आज के अंक में हमने आपके लिए दोनों मध्यम स्वरों से युक्त, अत्यन्त मोहक राग ‘नन्द’ चुना है। इस राग को नन्द कल्याण, आनन्दी या आनन्दी कल्याण के नाम से भी पहचाना जाता है। यह कल्याण थाट का राग माना जाता है। यह षाडव-सम्पूर्ण जाति का राग है, जिसके आरोह में ऋषभ स्वर का प्रयोग नहीं होता। इसके आरोह में शुद्ध मध्यम का तथा अवरोह में दोनों मध्यम का प्रयोग किया जाता है। इसका वादी स्वर षडज और संवादी स्वर पंचम माना जाता है। यह राग कामोद, हमीर और केदार के निकट होता है अतः गायन-वादन के समय राग नन्द को इन रागों से बचाना चाहिए। राग नन्द से मिल कर राग नन्द भैरव, नन्द-भैरवी, नन्द-दुर्गा और नन्द-कौंस रागों का निर्माण होता है।

राग नन्द की सार्थक अनुभूति कराने के लिए आज हम आपको पण्डित कुमार गन्धर्व के स्वर में एक बन्दिश सुनवाएँगे। पण्डित कुमार गन्धर्व का जन्म आठ अप्रैल, 1924 को बेलगाम, कर्नाटक के पास सुलेभवी नामक स्थान में एक संगीत-प्रेमी परिवार में हुआ था। माता-पिता का रखा नाम तो था शिवपुत्र सिद्धरामय्या कोमकलीमठ, किन्तु आगे चल कर संगीत-जगत ने उसे कुमार गन्धर्व के नाम से पहचाना। जिन दिनों कुमार गन्धर्व ने संगीत-जगत में पदार्पण किया, उन दिनों भारतीय संगीत दरबारी जड़ता से प्रभावित था। कुमार गन्धर्व, पूर्णनिष्ठा और स्वर-संवेदना से एकाकी ही संघर्षरत हुए। उन्होने अपनी एक निजी गायन-शैली विकसित की, जो हमें भक्ति-पदों के आत्म-विस्मरणकारी गायकी का स्मरण कराती थी। वे मात्र एक साधक ही नहीं अन्वेषक भी थे। उनकी अन्वेषण-प्रतिभा ही उन्हें भारतीय संगीत का कबीर बनाती है। उनका संगीत इसलिए भी रेखांकित किया जाएगा कि वह लोकोन्मुख रहा है। कुमार गन्धर्व ने अपने समय में गायकी की बँधी-बँधाई लीक से अलग हट कर अपनी एक भिन्न शैली का विकास किया। 1947 से 1952 के बीच वे फेफड़े के रोग से ग्रसित हो गए। चिकित्सकों ने घोषित कर दिया की स्वस्थ हो जाने पर भी वे गायन नहीं कर सकेंगे, किन्तु अपनी साधना और दृढ़ इच्छा-शक्ति के बल पर संगीत-जगत को चमत्कृत करते हुए संगीत-मंचों पर पुनर्प्रतिष्ठित हुए। अपनी अस्वस्थता के दौरान कुमार गन्धर्व, मालवा अंचल के ग्राम्य-गीतों का संकलन और प्राचीन भक्त-कवियों की विस्मृत हो रही रचनाओं को पुनर्जीवन देने में संलग्न रहे। आदिनाथ, सूर, मीरा, कबीर आदि कवियों की रचनाओं को उन्होने जन-जन का गीत बनाया। वे परम्परा और प्रयोग, दोनों के तनाव के बीच अपने संगीत का सृजन करते रहे। कुमार गन्धर्व की सांगीतिक प्रतिभा की अनुभूति कराने के लिए अब हम आपको उनके प्रिय राग नन्द के स्वरों में एक बन्दिश सुनवाते हैं। तीनताल में निबद्ध इस खयाल के बोल हैं- “राजन अब तो आजा रे...”।

राग नन्द में तीव्र मध्यम स्वर का अल्प प्रयोग अवरोह में पंचम स्वर के साथ किया जाता है, जैसा कि कल्याण थाट के अन्य रागों में किया जाता है। राग नन्द में राग बिहाग, कामोद, हमीर और गौड़ सारंग का सुन्दर समन्वय होता है। यह अर्द्ध चंचल प्रकृति का राग होता है। अतः इसमें विलम्बित आलाप नहीं किया जाता। साथ ही इस राग का गायन मन्द्र सप्तक में नहीं होता। इस राग का हर आलाप अधिकतर मुक्त मध्यम से समाप्त होता है। आरोह में ही मध्यम स्वर पर रुकते हैं, किन्तु अवरोह में ऐसा नहीं करते। राग नन्द में पंचम और ऋषभ स्वर की संगति बार-बार की जाती है। आरोह में धैवत और निषाद स्वर अल्प प्रयोग किया जाता है, इसलिए उत्तरांग में पंचम से सीधे तार सप्तक के षडज पर पहुँचते है।

लता मंगेशकर और मदन मोहन
भारतीय संगीत के इस बेहद मनमोहक राग नन्द के सौन्दर्य का आभास कराने के लिए अब हम आपको इस राग पर आधारित एक फिल्मी गीत सुनवाएँगे। लता मंगेशकर के सुरों और मदनमोहन के संगीत से सजे अनेक गीत कर्णप्रियता और लोकप्रियता की सूची में आज भी शीर्षस्थ हैं। इस सूची में 1966 में प्रदर्शित फिल्म ‘मेरा साया’ का एक गीत है- ‘तू जहाँ जहाँ चलेगा मेरा साया साथ होगा...’। राजा मेंहदी अली खाँ की गीत-रचना को मदनमोहन ने राग नन्द के आकर्षक स्वरों पर आधारित कर लोचदार कहरवा ताल में ढाला है। मदनमोहन से इस गीत को राग नन्द में निबद्ध किये जाने का आग्रह स्वयं लता मंगेशकर जी ने किया था। न जाने क्यों, हमारे फिल्म-संगीतकारों ने इस मनमोहक राग का प्रयोग लगभग नहीं के बराबर किया। आप यह गीत सुनिए और राग नन्द के सौन्दर्य में खो जाइए। आप यह गीत सुनिए और मुझे आज के इस अंक को यहीं विराम देने की अनुमति दीजिए। और हाँ, इस अंक की संगीत पहेली को हल करने का प्रयास करना न भूलिएगा।
 
संबंधित राग परिचय