धमसा

एक वाद्य यंत्र का निर्माण या प्रयोग, संगीत की ध्वनि निकालने के प्रयोजन के लिए होता है। सिद्धांत रूप से, कोई भी वस्तु जो ध्वनि पैदा करती है, वाद्य यंत्र कही जा सकती है। वाद्ययंत्र का इतिहास, मानव संस्कृति की शुरुआत से प्रारंभ होता है।

सारंगी

सारंगी एक गायकी प्रधान भारतीय शास्त्रीय संगीत का वाद्य यंत्र है। प्राचीन काल में सारंगी घुमक्कड़ जातियों का वाद्य था। इसका प्राचीन नाम सारिंदा था, जो कालांतर में सारंगी हुआ। एक मत यह भी है कि यह नाम हिन्दी के सौ और रंग शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ सौ रंगों वाला होता है। इसे इस प्रकार देख सकते है, भारतीय शास्त्रीय संगीत के वाद्ययंत्रो में सौ प्रकार की धुनों को निकालने वाला यह एक वाद्ययंत्र है। सारंगी दो प्रकार की प्रयोग में लाई जाती हैं। एक सिंधी सारंगी व दुसरी गुजरातन सारंगी। सिंधी सारंगी थोड़ी बड़ी होती है, वहीं गुजरातन सारंगी थोड़ी छोटी होती है जिसे गुजरात में बनाया जाता है। सारंगी क

शहनाई

शहनाई भारत के सबसे लोकप्रिय वाद्ययंत्र में से एक है जिसका प्रयोग शास्त्रीय संगीत से लेकर हर तरह के संगीत में किया जाता है। स्वर्गीय उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां भारत में शहनाई के सबसे प्रसिद्ध वादक समझे जाते हैं। 

शहनाई भारत के सबसे लोकप्रिय वाद्ययंत्र में से एक है जिसका प्रयोग शास्त्रीय संगीत से लेकर हर तरह के संगीत में किया जाता है। स्वर्गीय उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां भारत में शहनाई के सबसे प्रसिद्ध वादक समझे जाते हैं।

मृदंग

मृदंग दक्षिण भारत का एक थाप यंत्र है। यह कर्नाटक संगीत में प्राथमिक ताल यंत्र होता है। इसे मृदंग खोल, मृदंगम आदि भी कहा जाता है। गांवों में लोग मृदंग बजाकर कीर्तन गीत गाते है। इसका एक सिरा काफी छोटा और दूसरा सिरा काफी बड़ा (लगभग दस इंच) होता है। मृदंग एक बहुत से प्राचीन वाद्य है। इनको पहले मिट्टी से ही बनाया जाता था लेकिन आजकल मिट्टी जल्दी फूट जने और जल्दी खराब होने के कारण लकड़ी का खोल बनाने लग गये हैं। इनको उपयोग, ये ढोलक ही जैसे होते है। बकरे के खाल से दोनों तरफ छाया जाता है इनको, दोनों तरफ स्याही लगाया जाता है। हाथ से आघात करके इनको भी बजाया जाता है। छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के समय देवी प

मंजीरा

मंजीरा भजन में प्रयुक्त होने वाला एक महत्वपूर्ण वाद्य है। इसमें दो छोटी गहरी गोल मिश्रित धतु की बनी कटोरियां जैसी होती है। इनका मध्य भाग गहरा होता है। इस भाग में बने गड्ढे के छेद में डोरी लगी रहती है। ये दोनों हाथ से बजाए जाते हैं, दोनों हाथ में एक-एक मंजीरा रहता है। इसे ढोलक व तबले के साथ में सहायक यंत्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

 

राग परिचय

हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक संगीत

हिन्दुस्तानी संगीत में इस्तेमाल किए गए उपकरणों में सितार, सरोद, सुरबहार, ईसराज, वीणा, तनपुरा, बन्सुरी, शहनाई, सारंगी, वायलिन, संतूर, पखवज और तबला शामिल हैं। आमतौर पर कर्नाटिक संगीत में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में वीना, वीनू, गोत्वादम, हार्मोनियम, मृदंगम, कंजिर, घमत, नादाश्वरम और वायलिन शामिल हैं।

राग परिचय