Skip to main content

Jaldhar Kedar

यह केदार अंग का राग है। इस राग में राग दुर्गा के स्वर होते हुए भी राग केदार दिखाया जाता है। केदार का अंग स्पष्ट दिखाने के लिये इसमें मध्यम पर विश्रांति देते हैं जैसे - सा रे सा म ; ध प म ; सा ध प ध प म ; म रे प म ; सा म रे प ; ध प म ; प म रे सा ;। राग दुर्गा का अंग म रे प ; म रे ,ध सा; है परन्तु जलधर केदार में इसको म रे प ; म रे सा ; रे सा म इस तरह से लेते हैं और म रे ,ध सा नहीं लिया जाता।

इस राग में म रे-रे प (मल्हार अंग) की संगती लेनी चाहिये। इसे मध्य और तार सप्तक में अधिक गाया जाता है। यह राग वर्षा ऋतु में गाया जाता है। यह स्वर संगतियाँ राग जलधर केदार का रूप दर्शाती हैं -

सा रे सा ; सा रे सा सा म ; म रे रे प म ; प ध प म ; म रे प म ; रे सा ; सा ,ध ,प ; ,म ,प ,ध सा रे म ; सा रे सा रे प प म ; म प ध सा' ; सा' रे' सा' ; रे' सा' ध प म ; म प म रे सा ;

थाट

राग जाति

पकड़
सारेसा मपधसांरें॒सां धपम पम रेसा
आरोह अवरोह
सारेसा म रेप मपधसां - सां धपम पमरेसा
वादी स्वर
संवादी स्वर
सा