Skip to main content

जौनपुरी

Jonpuri
Thaat: Asavari
Jati: Chhadav-Sampooran (6/7)
Vadi: D
Samvadi: G
Vikrit: G,D & N komal
Virjit: G in aroh
Aroh: S R m P d n S*
Avroh: S* n d P m g R S
Time: Day Second Pehar


Jaunpuri is an Shadhav – Sampurna (consists of 6 notes in Aaroh and 7 notes in Aavroh)  raga from the Hindustani music tradition. It is one of the ragas of choice for songs which show Bhakti or Grandeur.

WHEN IS RAAG JAUNPURI SUNG?

Raag Jaunpuri is usually sung in the morning from 9 am – 12 pm.

WHAT IS THE NATURE OF RAAG JAUNPURI?

Raag Jaunpuri depicts the Karuna (Compassion) Rasa and Bhakti (Devotional) Rasa.

WHAT IS THE THAAT OF RAAG JAUNPURI?

The Thaat of Raag Jaunpuri is Asavari.

WHAT ARE THE NOTES IN RAAG JAUNPURI?

The Arohana of the raga is Sa Re Ma Pa Dha Ni Sa’. (Here Dha and Ni are Komal)

The Avarohana of the raga is Sa’ Ni Dha Pa Ma Ga Re Sa (Dha,Ni and Ga is Komal).

WHAT IS THE VADI AND SAMVADI OF JAUNPURI?

The Vadi is Dha and the Samvadi is Ga.


राग जौनपुरी दिन के रागों में अति मधुर व विशाल स्वर संयोजन वाला सर्वप्रिय राग है। रे रे म म प - यह स्वर अधिक प्रयोग में आते हैं और जौनपुरी का वातावरण एकदम सामने आता है। वैसे ही ध म प ग१ - इन स्वरों को मींड के साथ लिया जाता है। इस राग में धैवत तथा गंधार इन स्वरों को आंदोलित करके लेने से राग का माधुर्य और भी बढता है।

इस राग के पूर्वांग में सारंग तथा उत्तरांग में आसावरी का संयोग दृष्टिगोचर होता है। राग जौनपुरी व राग आसावरी के स्वर समान हैं। इन दोनों रागों में आरोह में निषाद स्वर के प्रयोग से इन्हें अलग किया जाता है। आसावरी के आरोह में निषाद वर्ज्य है तथा जौनपुरी के आरोह में निषाद स्वर लिया जाता है।

यह राग उत्तरांग प्रधान है। इसका विस्तार मध्य और तार सप्तक में किया जाता है। यह गंभीर प्रकृति का राग है। इसमें भक्ति और श्रंगार रस की अनुभूति होती है। यह स्वर संगतियाँ राग जौनपुरी का रूप दर्शाती हैं -

सा ,नि१ ,नि१ सा ; रे रे सा ; रे रे म म प ; प प ; प ध१ ध१ प ; ध१ प ध१ म प ; रे रे म म प ; म प नि१ ध१ प ; म प ध१ नि१ सा' ; रे म प ध१ म प सा'; सा' रे' रे' सा' ; रे' रे' नि१ नि१ सा' ; रे नि१ सा रे नि१ ध१ प ; ध१ म प ग१ रे सा रे म प ; ध१ म प सा' ;

थाट

आरोह अवरोह
सा रे म प ध१ नि१ सा' - सा' नि१ ध१ प म ग१ रे सा;
वादी स्वर
धैवत/गंधार
संवादी स्वर
धैवत/गंधार