Skip to main content

श्याम कल्याण

श्याम कल्याण

राग श्याम कल्याण बडा ही मीठा राग है। यह कल्याण और कामोद अंग (ग म प ग म रे सा) का मिश्रण है।

इस राग को गाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। गंधार आरोह मे वर्ज्य नही है, तब भी ग म् प नि सा' नही लेना चाहिये, बल्कि रे म् प नि सा' लेना चाहिये। गंधार को ग म प ग म रे साइस तरह आरोह में लिया जाता है। सामान्यतः इसका अवरोह सा' नि ध प म१ प ध प ; ग म प ग म रे सा इस तरह से लिया जाता है। अवरोह में कभी कभी निषाद को इस तरह से छोड़ा जाता है जैसे - प सा' सा' रे' सा' नि सा' ध ध प

राग श्याम कल्याण | अमजद अली खान

Amjad Ali Khan was born into a musical family and has performed internationally since the 1960s. He was awarded India's second highest civilian honor, the Padma Vibhushan, in 2001. This track is from one of the finest albums by the maestro. Trained in the dhrupad-oriented style of the Senia gharana, coming from the Tansen School of Music, Amjad Ali Khan has mastered in expressing a raga in spectrum of feelings and emotions.

राग श्याम कल्याण

As the sun sets, another set of Sandhi Prakash ragas come into the picture. These are the counterparts of the pre-dawn ragas. At this time, light meets darkness unlike dawn and this difference is reflected in the swaras used.The sunset ragas are once again somber and introspective. This volume begins with Pandit Jasraj's vocal rendition of raga Marwa. This is followed by raga Shree, sung by Shruti Sadolikar. The volume concludes with raga Hamsadhwani, rendered by Shahid Parvez on the sitar. The ragas are clearly for an early evening or the dusk

मेरे ख्याल से | रोंकिनि गुप्ता | राग श्याम कल्याण

Indian Classical Music is rooted in nature and Ronkini Gupta, an artist best known for her pitch-perfect sweetness and her ability to mould her voice in any expression, presents the interpretation of this evening Raga, through this very famous bandish composed by Pandit Gyan Prakash Ghosh - Shyam Chaabi Mann Moh liyo.. followed by Saawan ki Saanjh, another bandish in Adhha theka.

संबंधित राग परिचय

श्याम कल्याण

राग श्याम कल्याण बडा ही मीठा राग है। यह कल्याण और कामोद अंग (ग म प ग म रे सा) का मिश्रण है।

इस राग को गाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। गंधार आरोह मे वर्ज्य नही है, तब भी ग म् प नि सा' नही लेना चाहिये, बल्कि रे म् प नि सा' लेना चाहिये। गंधार को ग म प ग म रे साइस तरह आरोह में लिया जाता है। सामान्यतः इसका अवरोह सा' नि ध प म१ प ध प ; ग म प ग म रे सा इस तरह से लिया जाता है। अवरोह में कभी कभी निषाद को इस तरह से छोड़ा जाता है जैसे - प सा' सा' रे' सा' नि सा' ध ध प

इस राग का निकटस्थ राग शुद्ध सारंग है, जिसके अवरोह में धैवत को कण स्वर के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, जबकि श्याम कल्याण में धैवत दीर्घ है। इसी प्रकार श्याम कल्याण में गंधार की उपस्थिति इसे शुद्ध सारंग से अलग करती है। इसी तरह, अवरोह में, सा' नि ध प म् ग नही लेना चाहिये, बल्कि सा' नि ध प म् प ध प ; म् प ग म रे सा ऐसे लेना चाहिये। प सा' सा' रे' सा' लेने से राग का माहौल तुरंत बनता है। इसका निकटस्थ राग, राग शुद्ध सारंग है। यह स्वर संगति राग स्वरूप को स्पष्ट करती है -

सा ,नि सा रे म् प ; म् प ध प ; म् प नि सा' ; सा' रे' सा' नि ध प ; म् प ध प ; ग म रे ; ,नि सा रे सा ; प ध प प सा' सा' रे' सा' ; सा' रे' सा' ध प म् प ; रे म् प नि सा' ; नि सा' ध ध प ; सा' नि ध प ; म् प ग म प ; ग म रे ; रे ,नि सा;

थाट

आरोह अवरोह
,नि सा रे म् प नि सा' - सा' नि ध प म् प ध प ग म प ग म रे सा ; ,नि सा;
वादी स्वर
षड्ज/मध्यम
संवादी स्वर
षड्ज/मध्यम

Comments

Pooja Mon, 19/04/2021 - 22:37

राग श्याम कल्याण का परिचय
वादी: प
संवादी: सा
थाट: KALYAN
आरोह: ऩिसारेम॓पनिसां
अवरोह: सांनिधपम॓ पधम॓प गमरेऩिसारे ऩिसा
पकड़: मरे ऩिसा रेऩिसा रेम॓प
रागांग: उत्तरांग
जाति: AUDAV-SAMPURN
समय: रात्रि का प्रथम प्रहर
 

Pooja Tue, 20/04/2021 - 21:55

थाट कल्याण मानत गुनि जन,  पस संवाद  अनुप।
ओडव सम्पूरन प्रथम रात्रि,श्याम कल्याण स्वरुप।।
 

Pooja Tue, 20/04/2021 - 21:59

समप्रकृति राग– शुद्ध सारंग और कामोद

शुद्ध सारंग से बचने के लिए अवरोह में गंधार प्रयोग करते है और कामोद से बचने के लिए निषाद बढाते है और गंधार का लंघन करते है। कामोद में रे प स्वर समूह महत्वपूर्ण है, किन्तु इसमें यह संगति नहीं लेते, बल्कि रे म॑प और म रे प्रयोग करते है।