Skip to main content

ਹਨੀ ਸਿੰਘ

ਹਨੀ ਸਿੰਘ

हनी सिंह (जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है) एक पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर २००६ में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है और वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा पारिश्रमिक लेने वाले कलाकार बन गए है। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है। रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी) में सीखा था।

प्रारंभिक जीवन :

        बॉलीवुड में अपने धमाकेदार संगीत से हंगामा मचाने वाले रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, सिंगर यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च सन 1983 को होशियारपुर, पंजाब में एक सिख परिवार में हुआ. यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है. Hirdesh Singh को लोगो द्वारा और अपने स्टेज के नाम यो यो हनी सिंह या हनी सिंह से जाना जाता है। हिरदेश सिंह ने संगीत का अध्ययन ब्रिटेन में ट्रिनिटी स्कूल से किया और बाद में वे अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए।

हनी सिंह द्वारा गाये गये गाने :

        खोल बोतल (2006), बेगानी नार, भगत सिंह, डांस विथ मी (2009), डेल्ही के दीवाने, मैं मी & माइसेल्फ, पेंडू जट्ट, रफ़्तार (2010), लक 28 कुड़ी दा, कैटी आईज, छम्मक छल्लो रीमिक्स (2011), गड़बड़, चमकीला वर्सेज जस्टिन बीबर, 15 साल, हाई हील्स, सिफ्टन, ब्रेक उप पार्टी, सेटन, दिस पार्टी गेटिन हॉट (2012), ब्रिंग मी बैक, बेबो (2013), ब्लू आइज, देसी कलाकार (2014)

     
बालीवुड में शुरूआत :

        वे  बालीवुड में काफी चर्चित नाम हो चुके हैं। वे फिल्म ‘शकल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए। वे आने वाली फिल्म ‘मस्तान’ जिसमें नसीरूद्दीन शाह भी हैं, में गाना गाने के लिए उन्हें 7 मिलीयन पे किया गया है जो कि बाॅलीवुड में अब तक किसी भी गायक को पे किया जाने वाला सर्वाधिक अमाउंट है। उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म काॅकटेल में भी दिखाया गया है। 
 
        उन्हें 2013 के अंत में और ज्यादा ख्याति और पापुलैरिटी तब मिली जब बाॅलीवुड की बिग बजट फिल्में जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘बाॅस’ में गाने का मौका मिला। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया। उन्होंने फिल्म ‘भूतनाथ रिटन्र्स’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ परफाॅर्म किसा और गाना गाया।

        छोटी बजट की फिल्में जैसे मेरे डैड की मारूति, बजाते रहो और फुगली में भी गाए गए उनके गाने काफी पापुलर हुए। 2014 में अचानक बाॅलीवुड से गायब ही हो गए और किसी भी प्रकार का कोई संगीत महीनों तक नहीं दिया। उनके गायब होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे मगर वे सब ज्यादातर फेक थे। 2014 में नदारद रहने के बाद उन्होंने 2015 फरवरी में बर्थडे बैश गाने के साथ वापसी की। 

क्रिकेट के दीवाने हैं यो यो :

        हनी सिंह बहुत बड़े क्रिकेट फैन हैं। 2003 वर्ल्ड कप में जब भारत ने पाक को हराया था। उस दौरान हनी अपनी WagonR कार में पागलों की तरह ड्राइविंग कर, जश्न मना रहे थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वे Bally Sagoo और पंजाबी एमसी के भी फैन रहे हैं। वे अमेरिकन एस्ट्रोलॉजर लिंडा गुड मैन के प्रसंशक हैं और ज्योतिषी फॉलो करते हैं। इसके अलावा वे फिटनेस फ्रेक भी हैं और रोजाना 2 घंटे वर्कआउट करते हैं।

पर्सनल लाइफ रही चर्चित :

        वैसे तो हनी सिंह अपने गानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर भी वे सुर्खियों में बने रहे। पिछले साल अगस्त तक इस बात पर सस्पेंस था कि वे शादीशुदा हैं या नहीं, लेकिन रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में अचानक पत्नी शालिनी को लाकर उन्होंने अपने शादीशुदा होने की पुष्टि की थी। इससे पहले इंटरनेट पर उनकी शादी की फोटोज भी वायरल हुई थीं, लेकिन हनी सिंह ने उन्हें फोटोशूट बताया था। 'इंडियाज रॉ स्टार' के सेट पर न केवल उन्होंने अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि शालिनी उनके लिए कितनी खास हैं।

विवाद :

        2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला के ततपश्चात इन्होंने एक अश्लील गीत गाया था स्त्रियों का अपमान हुआ इस कारण हनी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई और मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा था। इसी प्रकार अक्षय कुमार की बॉस फ़िल्म में इन्होंने एक पार्टी ऑल नाइट नामक गीत गाया था जिसमें कुछ अश्लील शब्द बोले गए थे जो बाद में हटाए गए  इस कारण सिंह को दिल्ली उच्च न्यायालय तक चक्कर काटना पड़ा था।

रोचक बाते :

1. हनी सिंह को “यो यो” स्लैग अपने अफ्रीकन-अमेरिकन दोस्तों से मिला, जिसका अर्थ “आपका अपना” होता है. इसीलिए उनका नाम उनको अपनी एक विशेष पहचान दिलवाता है “आपका अपना हनी” .
2. 2012 में यूटूब के टॉप 10 ट्रेंडिंग विडियो में उन्होंने 2 स्थान हासिल किये थे. उनका गाना ब्राउन रंग पहले पायदान पर था और हाई हिल्स चौथे स्थान पर था.
3. यो यो ने पंजाबी फिल्मो में भी काम किया है जैसे मिर्ज़ा और मै तेरा 22 तू मेरा 22. 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यु किया था, उनकी पहली फिल्म द एक्स्पोस है. अपनी डेब्यु फिल्म में ही असफल होने के बाद 2015 में मध्य में हनी सिंह फिर पंजाबी सिनमा में लौटकर आये, और उन्होंने फिल्म जोरावर की.
4. यो यो ने दुबई में 100,000 $ की लागत लगाकर अपने गाने “ब्राउन रंग” को शूट किया था.
5. 2006 में हनी सिंह BCC वर्ल्ड चार्ट में नंबर वन बने.
6. सिंह का एल्बम “इंटरनेशनल विलेजर” सभी समय का हाईएस्ट ग्रोस्सिंग (Highest Grossing) पंजाबी एल्बम बना.
7. सुनील बोहरा की फिल्म मस्तान के गाने “मुझे नीत पिला दे सजना” के लिए उन्होंने 70 लाख रुपये लिए थे और तभी से वे बॉलीवुड इतिहास के सबसे महंगे सिंगर बन गये. आज तक किसी बॉलीवुड आर्टिस्ट को एक गाने के लिए इतनी रकम नही दी गयी है.

लेख के प्रकार