अचल स्वर
सा और प को अचल स्वर माना जाता है। जबकि अन्य स्वरों के और भी रूप हो सकते हैं। जैसे 'रे' को 'कोमल रे' के रूप में गाया जा सकता है जो कि शुद्ध रे से अलग है। इसी तरह 'ग', 'ध' और 'नि' के भी कोमल रूप होते हैं। इसी तरह 'शुद्ध म' को 'तीव्र म' के रूप में अलग तरीके से गाया जाता है।
- Read more about अचल स्वर
- Log in to post comments
- 265 views
वाद्ययन्त्रों के प्रकार
भारतीय संगीत में प्रयुक्त होने वाले वाद्ययन्त्रों (साजों) में अष्टांगों में से सात अंगों को व्यक्त करने की क्षमता होनी चाहिये। सुरीले साजों में गमक, मींड, तान के खटके, यथास्थान स्वर, आलाप आदि अंग पूर्ण रूप में अभिव्यक्त होना चाहिये। भारतीय संगीत में 5 प्रकार के वाद्य प्रचलित हैं - तत् वाद्य, तंतु वाद्य, सुषिर वाद्य, अवनद्घ वाद्य, घन वाद्य।
- Read more about वाद्ययन्त्रों के प्रकार
- Log in to post comments
- 55 views
सम
सम ताल के आरंभ को कहते हैं। सम सदैव किसी भी ताल की १ली मात्रा पर आती है। और इसके आने पर गायन-वादन में स्वाभाविक जोर व आकर्षण पैदा हो जाता है। सम यदि अपने स्थान पर नहीं आई तो सारा मजा फीका हो जाता है। और साधारण श्रोताओं की समझ में आ जाता है कि कहीं कुछ बिगड़ गया है।
- Read more about सम
- Log in to post comments
- 38 views
काल या खाली
काल का मतलब है खाली या शून्य। काल का शाब्दिक अर्थ है मृत्यु समय। मृत्यु होने पर जैसे मनुष्य संसार को खाली कर देता है उसी भाँति काल है। काल प्राय: ताल चक्र के मध्य में रहता है। कुछ अपवाद छोड़कर जैसे रूपक ताल में खाली 1ली मात्रा पर होती है। खाली के बाद जो ताली आती है वह 1ली, 2री, 3री इस प्रकार इसका क्रम रहता है।
- Read more about काल या खाली
- Log in to post comments
- 64 views
ताली या ताल
ताल का अर्थ है ताली देना। दूसरे अर्थ में ताल निश्चित समय चक्र का नाम है। जैसे - ताल तीनताल या त्रिताल में ताल 3 हैं इसका अर्थ यह है कि इसके 16 मात्रा के समय चक्र में 3 स्थानों पर ताली देते हैं। 1ली, 5वी तथा 13वीं मात्रा पर ताली दी जाती है। जबकि 9वी मात्रा पर खाली अथवा काल होता है। खाली के बाद जो ताली आती है वह 1ली, 2री, 3री इस प्रकार इसका क्रम रहता है।
- Read more about ताली या ताल
- Log in to post comments
- 75 views
राग परिचय
हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक संगीत
हिन्दुस्तानी संगीत में इस्तेमाल किए गए उपकरणों में सितार, सरोद, सुरबहार, ईसराज, वीणा, तनपुरा, बन्सुरी, शहनाई, सारंगी, वायलिन, संतूर, पखवज और तबला शामिल हैं। आमतौर पर कर्नाटिक संगीत में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों में वीना, वीनू, गोत्वादम, हार्मोनियम, मृदंगम, कंजिर, घमत, नादाश्वरम और वायलिन शामिल हैं।