Skip to main content

कव्वाली

कव्वाली नामक ताल में जो प्रबंध गाया जाता है वह है कव्वाली। विशेषकर मुस्लिम भजन प्रणाली जिन्हें खम्सा और नात् कव्वाली कहते हैं।

क़व्वाली (उर्दू: قوٌالی,) भारतीय उपमहाद्वीप में सूफ़ीवाद और सूफ़ी परंपरा के अंतर्गत भक्ति संगीत की एक धारा के रूप में उभर कर आई। इसका इतिहास 700 साल से भी ज्यादा पुराना है। वर्तमान में यह भारत, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश सहित बहुत से अन्य देशों में संगीत की एक लोकप्रिय विधा है। क़व्वाली का अंतर्राष्ट्रीय स्वरुप नुसरत फतेह अली खान और के गायन से सामने आया।

 

कव्वाली का उदभव

पर्शियन सूफ़ी तत्व और परंपरा मे समा या समाख्वानी (سماخوانی) [का रिवाज एक आम बात है। इस समाख्वानी में अक्सर निम्न गीत गाये जाते थे और हैं भी।

  • क़सीदा - किसी की तारीफ़ में कहा / लिखा / गाये जाने वाला पद्य रूप
  • हम्द - अल्लाह की तारीफ़ या स्रोत में गाये जाने वाले गीत या कविता।
  • नात ए शरीफ़ (नात) - हज़रत मुहम्मद की शान में कविता या गाये जाने वाले गीत।
  • मन्क़बत (मनक़बत) - वलियों की शान में कविता या गाये जाने वाले गीत।
  • मरसिया - शहीदों की शान में गीत, या गाये जाने वाले गीत।
  • ग़ज़ल - प्रेम गीत। चाहे आप अपने ईश्वर से बात करो, या प्रकृती से या प्रेमिका से या अपने आप से।
  • मुनाजात - यह एक प्रार्थना है, जिस को दुआ या मुनाजात भी कहा जाता है।